पित्ताशय और पथरी
पित्ताशय (गॉलब्लैडर) लिवर के नीचे नाशपाती जैसी छोटी थैली है, जो पित्त (बाइल) जमा करती है। जब पित्त में कोलेस्ट्रॉल या पिगमेंट जम जाता है तो पथरी बनती है। उत्तर भारत में हर 100 में 4 से 6 बड़ों को पथरी होती है; महिलाओं में पुरुषों से दो-तीन गुना ज़्यादा।
लक्षण
- पेट के ऊपर दाईं ओर या बीच में तेज़, लगातार दर्द, अक्सर खाने के बाद या रात में, जो एक से कई घंटे रहता है
- दर्द दाएँ कंधे या पीठ तक जाना
- जी मिचलाना या उल्टी
सिर्फ़ गैस, पेट फूलना या खट्टी डकार आमतौर पर पथरी से नहीं होते। अगर यही आपके एकमात्र लक्षण हैं, तो ऑपरेशन से राहत मिलना ज़रूरी नहीं; सर्जन को यह साफ़ बताना चाहिए।
तुरंत अस्पताल जाएँ अगर दर्द 6 घंटे से ज़्यादा रहे, दर्द के साथ बुखार या कँपकँपी हो, आँखें या त्वचा पीली हों, पेशाब गहरा हो, या पीठ तक जाने वाला तेज़ दर्द उल्टी के साथ हो।
क्या बिना ऑपरेशन इलाज हो सकता है?
जिस पथरी से कभी दर्द नहीं हुआ, उसे अक्सर सिर्फ़ देखा जाता है। लेकिन जिस पथरी से दर्द हो चुका है, उसका भरोसेमंद इलाज पित्ताशय निकालना ही है। दवा से बहुत कम लोगों की छोटी पथरी घुलती है और दवा बंद करने पर फिर बन जाती है। देसी नुस्खे, तेल-नींबू की "सफ़ाई" या पथरी घोलने वाली किट से पथरी निकलने का कोई भरोसेमंद प्रमाण नहीं है, और इनसे इलाज में देरी होती है।
दूरबीन (लैप्रोस्कोपिक) ऑपरेशन
- बेहोशी में, चार छोटे छेद से, लगभग एक घंटा
- ज़्यादातर मरीज़ उसी शाम चलते हैं और 1–2 दिन में घर जाते हैं
- एक हफ़्ते में दफ़्तर का काम, 4–6 हफ़्ते में भारी काम
- निकाला गया पित्ताशय हमेशा लैब में जाँचा जाता है, क्योंकि उत्तर भारत में पित्ताशय के कैंसर की दर ज़्यादा है
खर्च
हमारा पैकेज जनरल वार्ड में ₹35,000 और प्राइवेट कमरे में ₹45,000 है। इसमें सर्जन, बेहोशी के डॉक्टर, ऑपरेशन थिएटर, 2 रात तक रहना और नर्सिंग, पित्ताशय की लैब जाँच, और एक अटेंडेंट का खाना शामिल है। ऑपरेशन से पहले की जाँचें, दवाइयाँ और फ़ॉलो-अप अलग से, तय दरों पर, परामर्श के समय लिखकर बताए जाते हैं। हिंदी में मुख्य पेज
ऑपरेशन के बाद खाना
ज़िंदगी भर कोई ख़ास परहेज़ नहीं। पहले 2–4 हफ़्ते कम तेल-घी, छोटे-छोटे भोजन: खिचड़ी, दलिया, दाल, लौकी-तोरी, दही, फल। फिर धीरे-धीरे सामान्य खाना।
आम सवाल
क्या पित्ताशय के बिना ज़िंदगी सामान्य रहती है?
हाँ। लिवर पित्त बनाता रहता है, बस वह सीधे आँतों में जाता है। ज़्यादातर लोग कुछ हफ़्तों में सामान्य खाना खाने लगते हैं।
क्या पथरी फिर बन सकती है?
पित्ताशय में नहीं, क्योंकि वह निकल चुका है। बहुत कम मामलों में सालों बाद पित्त की नली में पथरी बन सकती है, जिसे ERCP से निकाला जाता है।
क्या गर्भावस्था में ऑपरेशन हो सकता है?
ज़रूरत पड़ने पर हाँ, सबसे सुरक्षित चौथे से छठे महीने में। बिना ज़रूरत के डिलीवरी के बाद करना बेहतर है।
क्या आयुष्मान कार्ड चलेगा?
यह राज्य के नियमों पर निर्भर है और नियम बदल रहे हैं; हरियाणा और जम्मू-कश्मीर ने 2025 में यह ऑपरेशन निजी अस्पतालों की सूची से हटा दिया। द गॉलब्लैडर सेंटर में यह ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड पर उपलब्ध नहीं है।
क्या बीमा चलेगा?
हाँ, स्टार हेल्थ, आदित्य बिड़ला, जनरली और अन्य के साथ कैशलेस। कई पॉलिसियों में पथरी के लिए दो साल का वेटिंग पीरियड होता है; पॉलिसी भेजें, हम जाँच लेंगे।
ऑपरेशन कितना सुरक्षित है?
यह दुनिया के सबसे आम ऑपरेशनों में से है। हर ऑपरेशन में कुछ जोखिम होता है; सबसे गंभीर पित्त की नली में चोट है, जो लगभग 1,000 में 3–5 में होती है। हमारे सुरक्षा कदम मुख्यतः इसी को रोकने के लिए हैं।
रिपोर्ट व्हाट्सऐप करें: 91551 00001 (सुबह 9 से रात 9 बजे, 30 मिनट में जवाब)। परामर्श शुल्क ₹500।
Reviewed by Dr. Ashvind Bawa, MS, FACS, Director of Surgical Services, Bawa Hospital, on 26 November 2026. General information for patients; it does not replace a consultation.